Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जन सुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला
new delhi,  Rekha Gupta,attacked

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। यह हमला मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइंस राज निवास मार्ग स्थित जन सेवा केंद्र में हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाजपा नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


सूत्रों के मुताबिक, आरोपित मुख्यमंत्री को जनसुनवाई के दौरान शिकायत देने के बहाने उनके पास पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाने ले गई है और उससे पूछताछ की जा रही है।


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जन सुनवाई के दौरान आज  एक व्यक्ति मुख्यमंत्री के पास आया, कुछ कागज दिए और अचानक उनका हाथ पकड़ कर उन्हें खींचने की कोशिश की। इस दौरान थोड़ी धक्का-मुक्की हुई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद वे मुख्यमंत्री से मिलकर आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मजबूत महिला हैं। मुख्यमंत्री के सिर पर हल्की चोट है। 


दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जन सुनवाई के दौरान हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जनता से मुख्यमंत्री का निडर जुड़ाव और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता विपक्ष को स्पष्ट रूप से बेचैन करती है, जो इस तरह के शर्मनाक हथकंडे अपना रहा है। मैं उनकी शक्ति, सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।


पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आआपा) नेता आतिशी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।

MadhyaBharat 20 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.