Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मप्र कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर बवाल जारी
bhopal, Ruckus continues ,district president

भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर घमासान मचा हुआ है। 16 अगस्त को नियुक्त किए गए 71 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा के बाद प्रदेशभर से विरोध के स्वर उठ रहे हैं। संगठन सृजन अभियान के तहत हुई इस नियुक्ति का पार्टी के कई कार्यकर्ता और पूर्व जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना खुलकर विरोध कर रहे हैं। बुधवार काे भोपाल कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना 'मोनू' ने भोपाल के बिट्टन मार्केट चौराहे पर राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने खून से पत्र लिखकर राहुल गांधी से न्याय की मांग की। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही मोनू सक्सेना ने ऐलान किया कि वे दिल्ली जाकर राहुल गांधी के सामने आत्मदाह की कोशिश करेंगे।

 

नाराज कार्यकर्ताओं ने बुधवार काे भोपाल में राजीव गांधी की प्रतिमा के पास खून से पत्र लिखकर अपना रोष जाहिर किया है। यह पत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को संबोधित है, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी और मांगें रखी हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना ने आरोप लगाया है कि व्यापम घोटाले में आरोपी संजीव सक्सेना को पार्टी से बाहर किया जाना चाहिए। प्रवीण सक्सेना को लेन-देन के जरिए पद दिया गया है। उनका यह भी आरोप है कि बीजेपी से संबंध रखने वाले और मंत्री विश्वास सारंग के करीबी लोगों को भोपाल में जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद दे दिए गए हैं, जो राहुल गांधी के उस बयान के खिलाफ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी से रिश्ता रखने वालों को कांग्रेस में जगह नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से कांग्रेस संगठन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता राहुल गांधी को अंधेरे में रखकर व्यापमं घोटाले के आरोपियों को संगठन में पद दे रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मोनू सक्सेना के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और आंदोलन को आगे भी जारी रखने की चेतावनी दी।



खून से लिखा पत्र

मोनू सक्सेना और उनके समर्थक कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को संगठन सृजन अभियान का मजाक बताया है। उनका कहना है कि यह अभियान पार्टी को मजबूत करने के लिए शुरू किया गया था, लेकिन भोपाल में इसका उल्टा असर हुआ है। नाराज कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया है कि वे इस खून से लिखे पत्र को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी को मेल करेंगे और दिल्ली जाकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भोपाल शहर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करेंगे।

 

 

MadhyaBharat 20 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.