Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
शासकीय स्कूल के शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा
ujjain, Government school teacher ,brutally beats student

खाचरोद । माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल में इसलिए भेजते हैं कि ताकि उनका भविष्य बन सके, लेकिन मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन जिले के खाचरोद तहसील के गांव बुरानाबाद में एक शासकीय हाई स्कूल के शिक्षक ने एक छात्र को जिंदगी में मौत से लड़ने के लिए मजबूर कर दिया। शिक्षक ने कक्षा 9वीं के छात्र की इतनी बेहरमी से पिटाई की वह दहशत में आ गया स्कूल से आने के बाद बेहोश हो गया। परिजन छात्र को शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती किया गया।

 

इधर बुधवार को परिजनों ने शिक्षक के खशिलाफ पुलिस थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक राजेश जैन निवासी नागदा ने छात्र शैलेंद्र पुत्र धर्मेंद्र जटिया निवासी राधा कृष्ण कॉलोनी खाचरोद को मंगलवार दोपहर 3 बजे विद्यालय के एक अलग कक्ष में ले जाकर जमकर पीटा। जिससे छात्र बेहोश हो गया। इसी हालात में छात्र को भर्ती कराया गया लगभग 3 घंटे बाद उसे होश आया। बुधवार को छात्र को रतलाम रैफर किया गया है ।

 

ग्रामीण वासियों के मुताबिक शिक्षक जैन द्वारा आए दिन विद्यार्थियों के साथ इस तरह की मारपीट की जाती है। आखिर क्या कारण था कि शिक्षक ने छात्रा को अलग कमरे में ले जाकर मारा। यदि इसमें कोई गलती हुई थी तो उसे क्लास रूम में ही मारना था। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से शिक्षक जैन बुधवार को स्कूल भी नहीं पहुंचे और ना ही किसी का फोन उठा रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस थाना खाचरोद, जिला अधिकारी शिक्षा उज्जैन और एसपी उज्जैन को शिकायत की है।

 
MadhyaBharat 20 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.