Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
छत्तीसगढ़ में 13 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
raipur, Orange alert,  rain issued

रायपुर । छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर से खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में तेज वर्षा और वज्रपात की चेतावनी दी है। यहां रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे खुले मैदान या असुरक्षित स्थानों पर न रुकें और आवश्यक सावधानी बरतें।
गुरुवार की रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। वहीं आज शुक्रवार सुबह से ही राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश भी हो रही है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ में कांकेर, कोंडागांव, मोहला-मानपुर, बालोद, नारायणपुर, बलौदाबाजार जिले में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिणी हिस्से में मौसम सामान्य रहेगा। पिछले 24 घंटों में सभी संभागों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। रायपुर और रायगढ़ में देर रात से ही बूंदाबादी हो रही है।

 

MadhyaBharat 22 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.