Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पंजाबी फिल्मों के कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन
chandigarh,  Jaswinder Bhalla, passed away

चंडीगढ़ । पंजाबी फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला (65 वर्ष) का शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ के निकट मोहाली में निधन हो गया। भल्ला बीमारी के चलते पिछले कई दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को मोहाली में किया जाएगा।


जसविंदर भल्ला पंजाबी कॉमेडी के उन कलाकारों में शुमार थे जिन्होंने अपना करियर दूरदर्शन के साप्ताहिक कार्यक्रमों से शुरू किया। जसविंदर भल्ला वर्ष 1989 में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में बतौर लेक्चरर भर्ती हुए। कृषि विश्वविद्यालय में सेवाएं देने के साथ-साथ उन्होंने थिएटर की दुनिया मे भी अपनी पकड़ मजबूत की।


पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक दौर ऐसा भी आया जब फिल्मी हीरो के मुकाबले जसविंदर भल्ला की डिमांड अधिक रही। जसविंदर भल्ला सरकारी नौकरी से वर्ष 2020 में सेवानिवृत हुए।  उन्होंने वर्ष 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर चाचा चतरा के किरदार के रूप में एंट्री की और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
पिछले करीब दो दशक में शायद ही कोई पंजाबी फिल्म ऐसी आई होगी जिसमें जसविंदर भल्ला नहीं दिखाई दिए।


जसविंदर भल्ला की प्रमुख फिल्मों में जट्ट एंड जूलियट, कैरी ऑन जट्टा, गोलक बुगनी बैंक ते बटवा, बधाईयां जी बधाईयां, माही मेरा निक्का जिहा जैसी दर्जनों हिट फिल्में शामिल हैं। वर्ष 2024 में जसविंदर भल्ला की -शिंदा शिंदा नो पापा- उनकी अंतिम फ़िल्म थी। वह अभी भी कई फिल्मों में काम कर रहे थे।

 

जसविंदर भल्ला के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भल्ला के निधन से पंजाबी फिल्मों में एक युग का अंत हो गया है।


जसविंदर भल्ला के साथ कई फिल्मों में मुख्य कलाकार के रूप में काम करने वाले पंजाबी फिल्म अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि भल्ला के निधन के बाद आज उनके पास शब्दों की कमी पड़ गई है। भल्ला के निधन आज हर पंजाब वासी गमगीन है।

MadhyaBharat 22 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.