Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राजग शासित राज्याें में अल्पसंख्यक और उनके संस्थान पूरी तरह सुरक्षित : अमित शाह
kocchi,Minorities and their institutions , Amit Shah

कोच्चि । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वस्त किया कि देश के सभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों में अल्पसंख्यक समुदाय और उनके संस्थान पूरी तरह से सुरक्षित हैं। शुक्रवार काे केरल के कोच्चि में कंदाथिल परिवार की ओर से आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने बिहार में कथित वोट चोरी और एसआईआर को लेकर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। 

 

छत्तीसगढ़ में कथित धर्मांतरण में शामिल केरल की दो ईसाई ननों की गिरफ्तारी और बाद में मिली जमानत का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने देश के अल्पसंख्यकों को आश्वस्त किया कि वे ऐसी घटनाओं से आशंकित न हों। उन्होंने तथ्यों और आंकड़ों के साथ बताया कि एनडीए शासित देश के सभी राज्यों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग और उनके संस्थान पूरी तरह सुरक्षित हैं। 

 

अमित शाह ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री या मंत्री को हटाने के प्रावधान वाले विधेयक को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बाेला। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस की नैतिकता कहां थी जब उक्त कानून काे संसद में पेश करने पर कड़ा विरोध कर रही थी। जबकि इसमें प्रावधान है कि भ्रष्टाचार और आधिकारिक पदों के दुरुपयोग के आरोप में 30 दिनों से अधिक समय तक गिरफ्तार और जेल में रहने पर शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व को संवैधानिक पदों से हटाना अनिवार्य किया गया है।

 

गृह मंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर अब तक कांग्रेस या किसी अन्य विपक्षी दलों की ओर से चुनाव आयोग में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाया गया है। उन्होंने कहा कि चुनावों में कथित तौर पर हुई वोट चोरी का आरोप लगाकर बिहार विधानसभा चुनाव जीतने की कांग्रेस की मंसा पूरी नहीं होगी। झूठा प्रचार चुनाव जीतने में कांग्रेस की मदद नहीं करेगा। 

 
MadhyaBharat 22 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.