Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जूता फैक्ट्री में देर रात लगी भीषण आग
gwalior,  huge fire ,shoe factory

ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार देर रात एक जूता फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए 25 फायर ब्रिगेड लगानी पड़ीं। करीब तीन घंटे की कढ़ी मशक्कत के शुक्रवार तड़के आग पर काबू पाया जा सका। आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार पिंटाे पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में कैलाश सायवनी की जूता बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में काफी माल भरा था। गुरुवार देर रात करीब दाे बजे फैक्ट्री के चौकीदार ने धुआं और लपटें उठती देखीं। फैक्ट्री में रबड़, फॉम और केमिकल की वजह से कुछ ही मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया। चाैकीदार ने तुरंत फैक्ट्री के मालिक को सूचना दी। साथ ही पुलिस और दमकल को भी फोन किया। नगर निगम सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में तैनात फायर ब्रिगेड करीब 25 मिनट में मौके पर पहुंच गईं और आग पर पानी फेंकना शुरू कर दिया। आग की भयावहता को देखते हुए डीडी नगर, मुरार, आनंद नगर, गुड़ा-गुड़ी नाका और फायर ब्रिगेड हेडक्वार्टर सहित करीब 25 गाड़ियां माैके पर पहुंची। जिनकी मदद से करीब तीन घंटे बाद शुक्रवार सुबह 5 बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है। रात में फैक्ट्री में काम नहीं चल रहा था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

 

नगर निगम के फायर ऑफिसर अतिबल सिंह यादव ने बताया कि जूता फैक्ट्री में आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड मुख्यालय से पहले दो गाड़ियां भेजी गई थीं, पर आग की भयावहता को देखते हुए एक के बाद एक 25 गाड़ियां भेजी गईं। रबड़, फॉम और केमिकल भरा होने के कारण आग बार-बार भड़क रही थी।

 
MadhyaBharat 22 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.