Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
लाड़ली बहनों पर दिए विवादित बयान पर बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन
bhopal, BJP Mahila Morcha, Ladli sisters
भोपाल । मध्‍य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कांग्रेस नेता द्वारा लाड़ली बहनों को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं और लाड़ली बहनों ने हाथों में बोरे उठाकर राजधानी भोपाल के रेड क्रॉस अस्पताल से पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) कार्यालय तक मार्च निकालने की कोशिश की। हालांकि जैसे ही प्रदर्शनकारी महिलाएं पीसीसी कार्यालय की ओर बढ़ीं, पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान महिलाओं ने पीसीसी के सामने "कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद" के नारे लगाए।

दरअसल, बुधवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने के बाद प्रियव्रत सिंह पहली बार राजगढ़ मुख्यालय पहुंचे थे। उनके स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस नेता, जिला पंचायत सदस्य और कृषि समिति के अध्यक्ष यशवंत गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। इस दौरान उन्‍होंने लाड़ली बहनों को लेकर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने मंच से कहा कि अबकी बार एक साथ जीतेंगे। लाड़ली बहनें, सबको बोरियों में भर देंगे। उनके बयान का वीडियो गुरुवार को सामने आया। कांग्रेस नेता के लाड़ली बहना वाले बयान पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भोपाल के कांग्रेस कार्यालय पर हाथ में बोरे और तख्ती लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेताओं ने अभद्र टिप्पणी महिलाओं पर की है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गंदी राजनीति करती आई है। हम देखेंगे कि कैसे कांग्रेस के नेता लाड़ली बहनों को बोरे में भरेंगे।

कांग्रेस नेता ने बयान को लेकर दी सफाई
वहीं, कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर ने इस बयान को लेकर सफाई दी है। उनका कहना है कि लाड़ली बहन हमारी है। मैं उनके विरोध में बोल ही नहीं सकता। लाड़ली बहनों को बोरियों में भरने वाला बयान मेरा नहीं था। गुर्जर का कहना है कि लाड़ली बहनों की ही देन है कि आज मैं जिला पंचायत सदस्य हूं। मैंने भाजपा जिला अध्यक्ष को हराया है। मैं लाड़ली बहनों का विरोध क्यों करूंगा? बल्कि मैं तो उनके पक्ष में बोल रहा हूं कि उन्हें 3 हजार रुपये महीना मिलना चाहिए और जिनका नाम योजना से कट गया है, उनके नाम जोड़े जाने चाहिए।


कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा का पलटवार
कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि जो नेता लाड़ली बहनों को बोरियों में भरने की बात कर रहे हैं, उनकी खुद की धर्मपत्नी भाजपा सरकार की लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रही हैं। यह कांग्रेस की दोहरी मानसिकता और महिला के प्रति अपमानजनक सोच को उजागर करता है।

 

MadhyaBharat 23 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.