Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कांग्रेस को फिर लगा झटका
bhopal, Congress suffered ,another setback

भाेपाल । मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में कांग्रेस को जोर का झटका लगा है। रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा के कई नेता और कार्यकर्ता शनिवार काे भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें उदयपुर विधानसभा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश उपाध्याय समेत 280 लोग शामिल हैं। सभी ने सत्ताधारी पार्टी भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने वाले में दो रिटायर्ड एडिशनल एसपी भी शामिल है।

 

प्रदेश कार्यालय के सभाकक्ष में शनिवार काे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी की मौजूदगी में दूसरे दलों से आए कार्यकर्ताओं को पार्टी के अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई गई। ये सभी रायसेन जिले के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश उपाध्याय के साथ बीजेपी की सदस्यता लेने पहुंचे थे। सभी को अंगवस्त्र पहनाने के बाद पार्टी की सदस्यता के लिए तय मोबाइल नम्बर पर मिस काल देकर उन्हें पार्टी जॉइन करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

 
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बीजेपी के अलावा कोई दल कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन नहीं करता। कांग्रेस में ऐसे लोगों को पदाधिकारी बनाते हैं जो वॉट्सऐप, ट्विटर, फेसबुक पर तो एक्टिव रहते हैं लेकिन फील्ड में उनका कोई योगदान नहीं रहता। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेता नीचे के कार्यकर्ताओं को भूलते जा रहे हैं। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी का परचम लगातार लहराता जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद सभी से कहा कि कांग्रेस के 70 साल के शासन में कांग्रेस ने कभी नहीं सोचा कि गरीबों का पक्का मकान बने। गरीबों को बिजली मिले लेकिन बीजेपी ने अपनी सरकार बनने के बाद यह कर दिखाया। आज लाखों गरीबों को पीएम आवास योजना में मकान मिल गए हैं।

ब्लाक के कार्यकर्ताओं को लेकर बीजेपी जॉइन कराने आए राजेश उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।
 
MadhyaBharat 23 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.