Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अजय सिंह मौत मामले में परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार
balrampur, Ajay Singh

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित लघु वनोपज सहकारी समिति के महावीरगंज के प्रबंधक अजय सिंह की बीते दिनों मौत हो गई थी। अब यह मामला नया मोड़ ले रहा है। सड़क हादसे में हुई मौत को उनके परिजन हत्या बता रहे हैं। मृतक के भाई विनय सिंह ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

 

मृतक का भाई विनय के अनुसार, 28 जुलाई को समिति प्रबंधक अजय सिंह पूरी तरह स्वस्थ था। देर रात करीब 10.30 बजे एक के युवक ने फोन कर बताया कि, रामानुजगंज-वाड्रफनगर रोड पर उनका एक्सीडेंट हो गया है। विनय तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने अजय को पहले रामानुजगंज फिर अंबिकापुर ले गए। अंबिकापुर ले जाने के दौरान अजय की मौत हो गई। विनय का कहना है कि, अजय के शरीर पर कहीं भी खरोच नहीं थी, सिर्फ सिर के दोनों तरफ चोट के निशान थे।

 

व्यापार में बड़ी रकम मिली थी, हत्या की आशंका

 

विनय ने आज शनिवार को बताया कि, अजय का कई लोगों से व्यवसायिक लेनदेन था। उन्हें कुछ लोगों से बड़ी रकम मिलनी थी। विनय को आशंका है कि इन्हीं लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से उनके भाई की हत्या की है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

MadhyaBharat 23 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.