Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रामानुजगंज में छत्तीसगढ़ का पहला गौ मुक्ति धाम
balrampur, Chhattisgarh, first Gau Mukti Dham

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ का पहला गौ मुक्ति धाम बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में स्थित है। यह मुक्ति धाम दो एकड़ में फैला हुआ है। रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक तीन में स्थित इस धाम में पिछले दो वर्षों में एक हजार से अधिक गोवंशो का अंतिम संस्कार किया गया है।

 

रामानुजगंज में बड़ी संख्या में पशुपालक हैं, जो गोवंश का पालन करते हैं। पहले गोवंश की मौत के बाद अंतिम संस्कार एक बड़ी समस्या थी। पशुपालकों को या तो मृत पशु को फेंकना पड़ता था या गड्ढे में दफनाना पड़ता था। इस प्रक्रिया में उन्हें 1500 से 2500 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे।

 

तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर यह गौ मुक्ति धाम बनाया गया। सफाई दरोगा बेचू प्रजापति के अनुसार, धाम का निर्माण लगभग 2 साल पहले किया गया था।

 

नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने आज सोमवार को बताया कि अब नगर पालिका मृत गोवंश को गौ मुक्तिधाम तक ले जाने की व्यवस्था करती है। पशुपालकों को केवल कफन, नमक और अगरबत्ती की व्यवस्था करनी होती है। बाकी सभी खर्च नगर पालिका वहन करती है। यह सुविधा स्थानीय पशुपालकों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है।

 

 

MadhyaBharat 25 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.