Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
स्टीयरिंग फेल होने के बाद खेत में उतरी यात्रियों से भरी बस
harda,   bus full of passengers ,steering failed

हरदा । मध्य प्रदेश के हरदा जिले में साेमवार सुबह एक बस हादसा हाे गया। यहां यात्रियाें से भरी बस का स्टेयरिंग फेल हाेने के बाद अनियंत्रित हाेकर सड़क किनारे खेत में उतर गई। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि काेई बड़ा हादसा नहीं हुआ। चार यात्रियाें काे चाेटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए जिलस अस्पताल पहुंचाया गया है।

 

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे हुआ। हरदा से खालवा जा रही बस नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर गांगला गांव के पास संस्कृति वेयरहाउस के पास खेत में उतर गई। यात्रियों के मुताबिक बस सड़क पर बने पानी से भरे गड्ढे में गई। इस दौरान स्टीयरिंग फेल हो गया और बस खेत में जा उतरी। खेत में लगे एक पेड़ से टकराने के कारण बस पलटने से बच गई। हादसे के बाद बस ड्राइवर और सहायक मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने यात्रियों की मदद की। उन्होंने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला और दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की। हादसे में चार लोगों को चोटें आईं। घायलों में सुनीता (46) पूजा (38) सुरेश सोलंकी (60) और उनकी पत्नी उमा बाई (52) शामिल हैं। सभी काे इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 

MadhyaBharat 25 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.