Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नारायणपुर जिले की सीमा पर मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर
narayanpur, 4 Naxalites killed,encounter
नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा के पास महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बुधवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच 8 घंटे तक चली मुठभेड़ में जवानाें ने 3 महिला और एक पुरुष नक्सली को ढेर कर दिया। सुरक्षाबलाें ने सर्चिंग के दाैरान तीन महिला और एक पुरुष नक्सली के शव बरामद कर लिए हैं। वहीं मौके से एसएलआर, इंसास सहित चार हथियार भी बरामद किए गए हैं।
 

गढ़चिरौली के अपर पुलिस अधिक्षक एम. रमेश ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को गट्टा दलम, कंपनी नंबर 10 और गढ़चिरौली डिवीजन के नक्सलियाें की कोपरशी वन क्षेत्र (गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा) में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद तलाशी अभियान के लिए गढ़चिरौली पुलिस की सी-60 यूनिट और सीआरपीएफ की क्यूआरटी टीम रवाना की गई।

 

खराब मौसम के बीच जवानों की टीम उस क्षेत्र में पहुंचकर तलाश अभियान चला रही थी, इसी दौरान नक्सलियों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। दोनों तरफ से 8 घंटे तक गोलीबारी होती रही। इस मुठभेड़ में 3 महिला और एक पुरुष नक्सली मारे गये। सर्चिंग के बाद मौके से एसएलआर, इंसास और 303 रायफल समेत 4 हथियार बरामद किए गए है। फिलहाल इलाके में बाकी नक्सलियों की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान जारी है। 

MadhyaBharat 27 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.