Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलटी
shivpuri,  high speed tractor-trolley, lost control and overturned

शिवपुरी । शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हाेकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार दाे युवक गंभीर रूप से घायल हाे गए। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने दाेनाें घायलाें काे ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका ईलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के करणाें का पता लगा रही है।

 

जानकारी अनुसार कोलारस थाना क्षेत्र के कुमरोआ गांव के 22 वर्षीय अरुण धाकड़ और 26 वर्षीय ब्रजभान धाकड़ गुरुवार दाेपहर काे शिवपुरी से अपने गांव लौट रहे थे। इस दाैरान सीआरपीएफ कैंप के पास थीम रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा डिवाइडर तोड़कर दूसरी ओर निकल गया। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में था। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस हिस्से में तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर खतरा बढ़ जाता है, इसलिए चालक सावधानी बरतें। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

 
 
MadhyaBharat 28 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.