Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचे प्राचीन सिद्धी विनायक मंदिर
sehore, Narottam Mishra ,Siddhi Vinayak temple

सीहोर । दिग्गज भाजपा नेता और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नराेत्तम मिश्रा गुरुवार दाेपहर काे सीहाेर पहुंचे। यहां उन्हाेंने नगर के प्राचीन सिद्धि विनायक मंदिर जाे कि चिंतामन गणेश मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध है, पहुंचकर भगवान गजराज के दर्शन किये और विधि विधान से उनकी पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले परिक्रमा की और फिर गर्भगृह में प्रवेश कर श्री गणेश के दर्शन किए। पुजारियों ने मंत्रोच्चार के बीच उन्हें पूजा करवाई। मंदिर प्रांगण में कुछ समय व्यतीत किया और श्रद्धालुओं से भी बातचीत की।

 

बता दें कि गणेश उत्सव के चलते चिंतामन गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। इसी बीच गुरुवार दोपहर 1 बजे नरोत्तम मिश्रा मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए यह दौरा अप्रत्याशित रहा, क्योंकि मिश्रा का यह दौरा पूर्व निर्धारित नहीं था। बताया जा रहा है कि वो निजी कार्यक्रम पर निकले थे और आस्था के चलते सीहोर स्थित इस प्राचीन मंदिर में दर्शन का निर्णय लिया। नरोत्तम मिश्रा के आगमन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी गई। पूर्व मंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई और गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।

 
नराेत्तम मिश्रा ने किया ट्वीट
चिंतमान गणेश भगवान के दर्शन करने के बाद पूर्व गृहमंत्री नराेत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा आज (सिद्धपुर) सीहोर पहुंचकर विक्रमादित्य कालीन श्री चिन्तामन सिद्ध गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। भगवान श्री चिन्तामन सिद्ध गणेश जी सभी को सुख समृद्धि एवं वैभव प्रदान करें।

 

MadhyaBharat 28 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.