Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सरकार की करनी और कथनी में फर्क है : नेता प्रतिपक्ष
bhopal,  government

भाेपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव सरकार की अध्यक्षता में आज (गुरुवार काे) मुख्यमंत्री निवास पर ओबीसी आरक्षण को लेकर सर्वदलीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, कांग्रेस कार्य समिति सदस्य कमलेश्वर पटेल, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, वरिष्ठ वकील वरुण ठाकुर और रामेश्वर ठाकुर मौजूद रहे।

बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सभी कांग्रेस नेताओं के साथ संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता को संबोधित किया और ओबीसी आरक्षण पर बनी सहमति को कांग्रेस की बड़ी जीत बताया। नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की लगातार मांग और संघर्ष के बाद आज भाजपा सरकार ने ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर हामी भरी है। कांग्रेस सरकार ने 6 साल पहले ही 27% ओबीसी आरक्षण के लिए मजबूत नींव रखी थी और आज भाजपा सरकार कांग्रेस के बनाए उसी घर में नारियल फोड़कर गृह प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी की सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर अध्यादेश लाकर और कानून पास करके अपनी प्रतिबद्धता पहले ही साबित कर दी थी। कांग्रेस आज भी उसी संकल्प पर अडिग है।

सिंघार ने आगे कहा कि बैठक में यह सहमति बनी कि कांग्रेस और भाजपा के वकील साथ बैठकर इस मुद्दे पर कोर्ट की अड़चनों को दूर करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की करनी और कथनी में फर्क है, वो कांग्रेस की मेहनत पर श्रेय लेना चाहती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब किसी समाज के हित की बात हो तो राजनीति नहीं होनी चाहिए और जल्द से जल्द आरक्षण का रास्ता साफ होना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में कई पेचीदगियों का उल्लेख किया, जिन पर कांग्रेस नेताओं ने ठोस सुझाव दिए। मामले को विधानसभा में लाने और आगे लोकसभा में प्रस्ताव भेजने की बात रखी गई।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, देर आए, दुरुस्त आए। सरकार ने अपनी गलती मान ली और सुधारने का प्रयास किया। भाजपा तो 6 साल से मामले को अटकाने में लगी थी। उन्होंने कहा यह लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ी है और यह हमारी जीत है।

 
MadhyaBharat 28 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.