Since: 23-09-2009

  Latest News :
यूएन में ईरान का आरोप: अमेरिका-इस्राइल के हमलों में नागरिक क्षेत्र निशाने पर, 1300 से अधिक मौतों का दावा.   निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय, जदयू विधायकों संग बैठक; नीतीश कुमार आज जाएंगे बख्तियारपुर.   इस्राइल को 151 मिलियन डॉलर के बम देगा अमेरिका, ईरान पर हमले की आशंका.   खामेनेई की मौत पर सियासी घमासान.   मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का 2026 व्यापार एजेंडा.   लाल बारादरी विवाद: छात्र नेताओं की FIR पर अखिलेश यादव का समर्थन.   गंदी बेकलेन बनी गतिविधियों का केंद्र, मेयर ने रहवासियों संग खेला क्रिकेट.   धार्मिक शहरों में शराब दुकानें बंद, फिर भी ठेकों की लाइसेंस राशि में 19% तक बढ़ोतरी.   रीवा की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने UPSC में हासिल की 56वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान.   महाकाल की नगरी में होली की भव्य शुरुआत.   ऑनलाइन iPhone ऑर्डर, पार्सल में निकला सिर्फ चार्जर.   सदन में गलत जानकारी पर बढ़ा विवाद.   मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, रायपुर में पारा 38 डिग्री के करीब.   छत्तीसगढ़ में दो सड़कों के निर्माण को 95.36 करोड़ की मंजूरी, गुणवत्ता पर सख्त सरकार.   कैंसर से जंग और तीन नौकरियां छोड़ UPSC में सफलता, संजय डहरिया ने हासिल की 946वीं रैंक.   भूमि पूजन कार्यक्रम में मंच पर बवाल.   रायपुर में शिया समुदाय ने किया ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन पर प्रदर्शन.   धान भुगतान पर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, बघेल का भाजपा पर पलटवार.  
लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय के क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
narmadapuram , Lokayukta, PWD office clerk
नर्मदापुरम । मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय में गुरुवार काे लोकायुक्त टीम ने सीनियर क्लर्क को सात हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आराेपित क्लर्क ने एक ठेकेदार से बिल पास कराने के एवज में 12 हजार की रिश्वत मांगी थी। फिलहाल लोकायुक्त की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
 

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार अवधेश कुमार पटेल ने लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर से शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया था कि नर्मदापुरम लोक निर्माण विभाग में पदस्थ क्लर्क पवन सक्सेना उनसे सड़क निर्माण के दौरान विभाग में जमा एफडी और राशि के रिफंड वापस करने के एवज में 12 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे है। फरियादी ठेकेदार पवन सक्सेना रिश्वत की पहली किस्त 5 हजार रुपये पहले ही दे चुके थे। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लाेकायुक्त ने आराेपित क्लर्क काे रंगे हाथाें पकड़ने की याेजना बनाई। फरियादी ठेकेदार गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे दूसरी किस्त के 7 हजार रुपये लेकर आराेपित क्लर्क काे देने पहुंचा। इस दाैरान लोकायुक्त की टीम ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय स्थित संभागीय लेखा कक्ष में दबिश दी। जैसे ही क्लर्क ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे पकड़ लिया। कार्रवाई होते ही दफ्तर में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त डीएसपी आरके सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान ऑफिस में अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। टीम अब क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी डॉ. आर.के. सिंह ने किया। उनके साथ निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले, प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह ठाकुर, आरक्षक मनमोहन साहू, गौरव साहू, यशवंत पटेल और चालक अमित विश्वकर्मा शामिल रहे।

 
 
MadhyaBharat 28 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.