Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सभी दलों को साथ लेकर ओबीसी वर्ग को उनका हक दिलायेंगे : डॉ. मोहन यादव
bhopal,   OBC class, Dr. Mohan Yadav

भोपाल । मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर सर्वदलीय बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल सहित अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। सर्वदलीय बैठक में सभी पक्ष-विपक्ष ने मिलकर संकल्प भी पारित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हम सभी का प्रयास रहेगा कि न्यायालय में यह मामला शीघ्रातिशीघ्र हल हो, ताकि ओबीसी के अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके। इस विषय पर सभी दलों ने एक राय होकर सहमति जताई है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि एक भी युवा आरक्षण से वंचित न रहे, यही हमारा संकल्प है।

आरक्षण को लेकर सभी दलों की भावना समान : डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज की सर्वदलीय बैठक में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी सहित अन्य पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी दलों ने विधानसभा में भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी थी कि ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। आज की बैठक में हम सभी ने सुप्रीम कोर्ट में चल रहे इस मामले को लेकर चर्चा की है। न्यायालय में इस मुद्दे को लेकर कई अलग-अलग प्रकरण चल रहे हैं। सभी के वकील कैसे 10 सितम्बर तक इस मामले को हल करने के लिए प्रयास करें, यह भी विचार किया गया।


उन्‍होंने बताया कि बैठक में एक सर्वदलीय संकल्प भी पारित किया गया है, जिसमें सभी दलों ने एकजुट होकर ओबीसी आरक्षण के लिए एक प्लेटफॉर्म पर आने तथा विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका के माध्यम से इसे क्रियान्वित किए जाने पर सहमति जताई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ओबीसी के 14 प्रतिशत अभ्यर्थियों का प्रकरण न्यायालय स्पष्ट कर चुका है और 13 प्रतिशत अभ्यर्थियों का प्रकरण अभी विचाराधीन है। हम सभी का मानना है कि इसे भी शीघ्रातिशीघ्र हल किया जाए ताकि ओबीसी के जो अभ्यर्थी ओवर एज होने वाले हैं, उन्हें भी आरक्षण का लाभ मिल सके। ऐसा एक भी युवा आरक्षण से वंचित न रहे, यही हमारा प्रयास है।

आरक्षण की राह में आ रहे अवरोधों को मिलकर दूर करेंगे सभी दल : खण्डेलवाल
हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की हर पहल में भाजपा प्रदेश सरकार के साथ है। सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए और सभी के बीच पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने को लेकर सहमति बनी। सभी दल आरक्षण की राह में आ रहे अवरोधों को मिलकर दूर करने पर सहमत हुए। भाजपा ओबीसी वर्ग को उसका हक दिलाने के लिए कृतसंकल्पित है। हमारी सरकार ने ही ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का विधिवत आदेश जारी किया था। साथ ही विभिन्न दल अलग-अलग वकीलों के माध्यम से इस मुद्दे पर जो कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं, उनके बीच समन्वय को लेकर भी सहमति बनी। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक इस दिशा में एक अच्छी पहल है, जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद देता हूं।

MadhyaBharat 28 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.