Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पाकेला पोटाकेबिन में छात्र मुख्य द्वार में ताला लगाकर अधीक्षक को यथावत रखने कर रहे प्रदर्शन
sukma, Students of Pakela Potakebin , superintendent in place

सुकमा । जिले के पाकेला पोटाकेबिन में अध्यनरत छात्र मुख्य द्वार में ताला लगाकर अधीक्षक को यथावत रखने की मांग करते हुए आज गुरुवार काे प्रदर्शन कर रहे हैं। उल्‍लेखनीय है कि यहां के छात्रावास में फिनाइल मिला खाना बच्चों को परोस दिया गया था। जिसके बाद छात्रवास अधीक्षक पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया गया है। दरअसल, बच्चों के भोजन में रसायन मिलने की शिकायत ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने तत्काल कई जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की थी। वहीं विद्यालय में पदस्थ शिक्षक धनंजय साहू (शिक्षक एलबी) पर गंभीर आरोप लगने पर थाना छिन्दगढ़ में प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्रशासनिक दृष्टिकोण से दुजाल पटेल (शिक्षक एल.बी.) को अधीक्षक, बालक आवासीय विद्यालय पोटाकेबिन पाकेला के प्रभार से मुक्त करते हुए उन्हें जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, सुकमा में संलग्न कर दिया गया है। उनके स्थान पर गौतम कुमार ध्रुव (शिक्षक एल.बी., माध्यमिक शाला पेदापारा, विकासखंड छिन्दगढ़) को अधीक्षक का प्रभार सौंपा गया है। विद्यालय के सहायक अधीक्षक भवन सिंह मंडावी (सहायक शिक्षक एल.बी.) को भी उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह रतन सिंह पैकरा (शिक्षक एल.बी., माध्यमिक शाला उदलतरई, विकासखंड छिन्दगढ़) को आगामी आदेश तक सहायक अधीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है।

सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवासीय विद्यालयों की सतत निगरानी की जाए और बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए।

MadhyaBharat 28 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.