Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
विरार इमारत हादसे में मृतकों की संख्या १७ हुई
mumbai, Death toll , Virar building collapse

मुंबई । पालघर जिले के विरार में हुए इमारत हादसे में गुरुवार को मृतकों की संख्या बढ़कर १७ हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता दिए जाने की घोषणा की है। इस घटना में नौ लोगों को बचा लिया गया है और उनका इलाज नजदीकी अस्पतालों में हो रहा है। साथ ही इस घटना के लिए जिम्मेदार बिल्डर को भी विरार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


विरार के विजय नगर में स्थित रमाबाई बिल्डिंग का हिस्सा मंगलवार की रात को पास ही स्थित चाल पर गिर गया था। इससे चाल पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही वसई-विरार नगर निगम की टीम और एनडीआरएफ की टीम मंगलवार रात से अब तक राहत और बचाव कार्य कर रही है। आज दोपहर में तलाशी मुहिम के दौरान इमारत के मलबे से दो और शव निकाले गए, जिससे इस घटना में मृतकों की संख्या १७ हो गई है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चौथी मंजिल पर एक साल की बच्ची की जन्मदिन की पार्टी चल रही थी, जब इमारत के एक हिस्से के 12 फ्लैट ढह गए, जिससे मलबे में रहने वाले और मेहमान दब गए। मृतकों में जिस बच्ची का जन्मदिन मनाया जा रहा था, वह बच्ची और उसकी मां भी शामिल है। मौके पर अब भी तलाशी मुहिम जारी है। वीवीएमसी के सहायक आयुक्त गिलसन गोंसाल्वेस ने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों को चंदनसर समाज मंदिर में अस्थायी रूप से रखा गया है। उन्हें भोजन, पानी, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सेवाएं दी जा रही हैं।

MadhyaBharat 28 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.