Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एबीवीपी ने एक दौड़ देश के नाम युवा मैराथन का किया आयोजन
rajgarh, ABVP organized , youth marathon

राजगढ़ । मध्य प्रदेश के राजगढ़ के सारंगपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एबीवीपी ने युवा मैराथन एक दौड़ देश के नाम का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया, जिससे नगर का माहौल देशभक्ति और खेल भावना से भर गया।

 

युवा मैराथन प्रातः 8 बजे स्थानीय बसस्टेंड से भारत माता के जयकारों के साथ प्रारंभ हुई, जो अकोदिया नाका से पांच किलोमीटर की दूरी तय कर पुनः बसस्टेंड पहुंची। इस मौके पर जिला संयोजक शुभम शर्मा ने कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो रचनात्मक कार्यों के माध्यम से युवाओं को समाज में एक अलग पहचान देता है।

 

नगर संयोजक तुषार चौहान ने कहा कि मैराथन केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ्य जीवन और अनुशासन की ओर प्रेरित करना है। समापन अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। मैराथन में प्रथम विजेता को 3100 रुपये नकद, मेडल और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही द्वितीय, तृतीय विजेता सहित अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरुष्कार दिए गए। इस मौके पर भारतीय सेना के गोपाल राजपूत, उमा वैष्णव, आयुष चौहान सहित अन्य खेलप्रेमी मौजूद रहे।

 

 

 

MadhyaBharat 29 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.