Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अनियंत्रित डंपर गड्ढे में गिरने से ड्राइवर की मौत
shivpuri,Driver dies ,uncontrolled dumper

शिवपुरी । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बामाेर गांव में शुक्रवार तड़के एक डंपर अनियंत्रित हाेकर गड्ढे में जा गिरा। हादसे में चालक की माैत हाे गई। हादसे का कारण ड्रायवर काे झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही बदरवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से डंपर को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे हुआ। डंपर क्रशर के लिए पत्थर निकालने जा रहा था। इस दाैरान चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हाेकर पानी के गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ड्राइवर मनोज पाल की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल बामोर गांव में पत्थर खदानों की कई लीज हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्रशर संचालक लीज क्षेत्र के बाहर भी अवैध खनन कर रहे हैं। इसके कारण गांव के आसपास कई बीघा जमीन पर गड्ढे बन चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसी वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। शिकायतें कलेक्टर तक पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 
MadhyaBharat 29 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.