Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
इंदौर से लापता श्रद्धा सात दिन बाद पति के साथ थाने पहुंची
indore,   Shraddha reached , police station

इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पिछले 7 दिन से लापता श्रद्धा तिवारी एकदम नाटकीय अंदाज में वापस लौट आई है। लेकिन वह अकेली नहीं लौटी, साथ में पति को भी लाई है। श्रद्धा शुक्रवार सुबह अपने पति के साथ इंदौर के एमआईजी थाने पहुंची। श्रद्धा ने मंदसौर में एक इलेक्ट्रीशियन से शादी रचा ली।

 

श्रद्धा के घर से भागने और वापस लौटने की कहानी पूरी तरह से फिल्मी है। श्रद्धा बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए घर से भागी थी, लेकिन शादी किसी ओर के साथ करके लाैटी है। पुलिस को गुरुवार देर रात पता चला था कि श्रद्धा मंदसौर में है और उसका अपने माता-पिता से संपर्क हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया था कि परिजन द्वारा डांट-फटकार लगाए जाने से वह नाराज थी। इसी नाराजगी में वह घर छोड़कर निकल गई थी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। बता दें कि बेटी के लापता होने के बाद से परिवार बहुत ही परेशान था। श्रद्धा तिवारी का पता बताने वाले को उसके माता पिता ने 51 हजार का इनाम देने का ऐलान किया था। साथ ही घर के बाहर उसकी तस्वीर भी टोटके तौर पर उल्टी लटकाई गई थी।

 
दरअसल इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र से गुम हुई 22 साल की श्रद्धा तिवारी गुजराती कॉलेज की स्टूडेंट है। एक सप्ताह पहले (23 अगस्त) वह अचानक घर से गायब हो गई। उसने अपना मोबाइल फोन भी घर पर छोड़ दिया था, जिससे उनकी तलाश और मुश्किल हो गई थी। वह आखिरी बार लोटस चौराहे पर एक सीसीटीवी फुटेज में दिखी थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की कई टीमें उसकी खोज में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस ने श्रद्धा तिवारी की बहन से पूछताछ की तो सार्थक नाम के एक लड़के से उसके प्रेम संबंध की बात सामने आई। पता चला कि सार्थक से रिश्ता रखना परिवार को मंजूर नहीं था। इस वजह से वह घर छोड़कर चली गई। सार्थक से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कुछ दिनों से उसने बातचीत बंद कर दी थी।

एमआईजी टीआई सीबी सिंह ने बताया कि श्रद्धा का सार्थक गेहलोत से अफेयर चल रहा था। 23 अगस्त को उसने रेलवे स्टेशन पर बुलाया था। वह घर से स्टेशन पहुंच गई, पर सार्थक नहीं आया। वह गुस्से में वहां खड़ी ट्रेन में बैठकर चली गई, जो रतलाम जा रही थी। इसने रतलाम में ट्रेन से कूदने का प्रयास किया, तो किसी ने पीछे से हाथ पकड़ लिया। पलटकर देखा तो इसका पूर्व परिचित करण योगी था, जो गुजराती कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन रहा है। करण ने पुलिस से कहा कि उसने श्रद्धा से पूछा क्या कर रही हो, तो श्रद्धा ने कहा मर रही हूं। उसने कहा ऐसा नहीं करने दूंगा। तब श्रद्धा ने कहा कि ऐसा है तो मेरे साथ शादी करो। करण तैयार हो गया। ये दोनों खरगोन गए, वहां से महेश्वर पहुंचे और मंदिर में शादी की। फिर करण अपने घर पालिया गया। घरवालों ने आने से रोक दिया, तो वहां से ये मंदसौर चले गए। वहां से श्रद्धा ने पिता जी को फोन किया। दस्तावेज मांगे ऑफिशियन रजिस्टर्ड मैरिज के लिए। फिर इसके पिता कार लेकर गए और यहां लेकर आए। करण अचानक उस ट्रेन में कैसे मिला से पूछताछ का विषय है।

 
श्रद्धा बोली- करण ने मुझे मरने से बचाया
पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस मुलाकात से पहले श्रद्धा करणदीप का नाम भी नहीं जानती थी। मांग में सिंदूर के साथ पुलिस थाने पहुंची श्रद्धा ने कहा कि, 'मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। मुझ पर कोई दबाव नहीं था। मैं सार्थक से शादी करना चाहती थी। उसे रेलवे स्टेशन बुलाया था लेकिन वह नहीं आया। मैंने जान देने का फैसला कर लिया। लेकिन करण ने मुझे बचा लिया और मुझे अकेला नहीं छोड़ा। मैंने करण से पूछा कि क्या वह मुझ से शादी करेंगे तो वह तैयार हो गए।' श्रद्धा ने कहा कि वह करण के घर भी गई और उसके परिजनों ने उसे अपना लिया है।
 
श्रद्धा के पिता ने दी 10 दिन की माेहलत

श्रद्धा के पिता अनिल तिवारी ने पुलिस के सामने कहा कि लड़की भागी किसी और के लिए थी, बीच में किसी और की एंट्री हुई। इस केस में कई एंगल है। अभी जांच होनी चाहिए। मेरी बेटी को फंसाया गया है। लड़की अगर 10 दिन बाद कह देती है कि उसी लड़के से शादी करना चाहती हूं तो मैं धूमधाम से शादी करूंगा। श्रद्धा के पिता अनिल तिवारी ने कहा कि मैंने अपनी बच्ची को कैसे पाला है, जीरो से लेकर अभी तक कैसे उठा हूं यह भी जानता हूं। मेरी बच्ची के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसे निकालने में समय लगेगा। बच्ची बिल्कुल इस शादी के लिए तैयार नहीं है। बच्ची को कम से कम एक हफ्ते के लिए पिता या अपने पास उसे 24 घंटे रखें। मैं लड़के को नहीं जानता हूं। अनिल का कहना है कि करण से बात हुई थी, उसने कहा कि बेटी जा रही थी। ये सुसाइड करने वाली थी। करण ने उसे समझाया। कहा कि तुम अपने पापा से बात कर लो। ऐसा करण ने मुझे बताया है।

 

दरवाजे पर लटकाई थी उल्टी तस्वीर
श्रद्धा के लापता होने के बाद उनके माता-पिता पूरी तरह टूट चुके थे। उन्होंने अपनी बेटी की तलाश में हर संभव कोशिश की। पिता ने तो एक टोटके के तहत श्रद्धा की तस्वीर को घर के दरवाजे पर उल्टा लटका दिया, जिसके बारे में उनका मानना था कि इससे उनकी बेटी लौट आएगी। इसके अलावा, उन्होंने श्रद्धा का पता बताने वाले के लिए 51,000 रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी।

 
 
MadhyaBharat 29 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.