Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रधानमंत्री माेदी के खिलाफ अशाेभनीय भाषा के प्रयाेग पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कांग्रेस पर बिफरे
raipur, Chhattisgarh CM ,angry at Congress

रायपुर । बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और आरजेडी के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशाेभनीय भाषा के प्रयाेग पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का अपमान केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का अपमान है।
मुख्यमंत्री साय ने शुक्रवार काे अपने सोशल अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि , “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो दिन-रात देश की सेवा में जुटे रहते हैं, उनके खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। यह केवल एक व्यक्ति पर आघात नहीं है, बल्कि पूरे भारत की आत्मा और संस्कृति पर चोट है।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है। एक साधारण परिवार से निकलकर, मां के संघर्ष और संस्कारों से गढ़ा पुत्र आज पूरी निष्ठा से राष्ट्र सेवा में समर्पित है और विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और राजद हमेशा समाज के पिछड़े और आदिवासी वर्ग का अपमान करते रहे हैं। मोदी को गालियां इसलिए दी जाती हैं क्योंकि वे ओबीसी समाज से आते हैं। साय ने विश्वास जताया कि बिहार की जनता इस तरह की ओछी और नकारात्मक राजनीति को नकारेगी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

 

 

MadhyaBharat 29 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.