Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अमरकंटक सनराइज प्वाइंट पर घूमते दिखा जंगली भैंसा
anuppur, Wild buffalo , Sunrise Point

अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक में शहडोल मार्ग स्थित सनराइज प्वाइंट के पास शुक्रवार की शाम एक जंगली भैंसे को देखा गया। राहगीरों ने सड़क किनारे इस जंगली जानवर को विचरण करते हुए पाया। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।


शहडोल मार्ग स्थित सनराइज प्वाइंट के पास शुक्रवार की शाम एक जंगली भैंसे को राहगीरों ने सड़क किनारे जंगली जानवर को विचरण करते हुए पाया। वन विभाग को सूचना मिलते ही अमला मौके पर पहुंचा। टीम ने क्षेत्र में गश्त की, लेकिन तब तक जंगली भैंसा वहां से जा चुका था।


स्थानीय लोगों के अनुसार, अमरकंटक क्षेत्र के जंगलों में हाथी, जंगली भैंसा, बाघ, तेंदुआ और भालू जैसे वन्यजीव बहुत कम दिखाई देते हैं। हाल ही में जालेश्वर क्षेत्र में हाथियों के विचरण की सूचना मिली थी। थाना अमरकंटक की टीम ने भी वापसी के दौरान इस जंगली भैंसे को देखा।


फॉरेस्ट रेंजर वी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से जुड़े जंगलों से कभी-कभी वन्यजीव अमरकंटक क्षेत्र में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि जंगली भैंसा संभवतः जिस मार्ग से आया था, उसी रास्ते अपने प्राकृतिक आवास में लौट गया होगा।

MadhyaBharat 30 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.