Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
गड्ढों में तब्दील हुआ प्रेमनगर-तारकेश्वरपुर पहुंच मार्ग
surajpur, Premnagar-Tarkeshwarpur , access road

सूरजपुर । सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विकासखंड अंतर्गत तारकेश्वरपुर से प्रेमनगर तक जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। बारिश के मौसम में यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहनों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि, हाल की लगातार वर्षा से सड़क की परतें उखड़कर जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस कारण न केवल लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है बल्कि दोपहिया व चारपहिया वाहनों का आवागमन भी संकटग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि, इस सड़क का निर्माण कार्य लगभग दो वर्ष पूर्व कराया तो गया था। स्तरहीन निर्माण के कारण समय से पूर्व ही सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। स्थिति यह है कि अब पूरे मार्ग पर गड्डों की भरमार है और कहीं-कहीं सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इससे क्षेत्र के लोगों को अस्पताल, हाट-बाजार, स्कूल-कॉलेज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में बड़ी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

 
सरपंच ने प्रशासन से जांच करने की मांग
 
इस संबंध में ग्राम पंचायत बकालो की सरपंच सावित्री सिंह ने भी स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि, सड़क का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक नहीं कराया गया था, जिसके कारण सड़क उखड़ने लगी और अब जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग की तत्काल जांच कराई जाए और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शीघ्र सड़क की मरम्मत कराई जाए।
MadhyaBharat 30 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.