Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ा बयान
bilaspur, Assembly Speaker ,big statement

बिलासपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत बिलासपुर पहुंच रहे हैं। इस दौरान संघ से जुड़े सभी प्रभारी और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी होगी, इसके साथ ही राजनीतिक दल भाजपा के भी नेता मौजूद रहेंगे। यहां मोहन भागवत स्व. काशीनाथ गोरे की स्मृतियों पर आधारित 'लोकहितकारी काशीनाथ स्मारिका' का विमोचन करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। संघ प्रमुख डॉ भागवत डॉ प्रफुल्ल शर्मा द्वारा लिखित एक किताब का विमोचन करेंगे।

 

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने शनिवार काे मीडिया से सर्किट हाउस में मुखातिब होते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कैबिनेट में 14 मंत्री होने पर कहा कि न्यायालय का फैसला अंतिम रहेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 5–6 साल से यह चल रहा है। केबिनेट में 13.5 मतलब 13 भी हो सकते हैं और 14 भी..! वहीं उन्होंने कहा कि जो लोग सवाल उठा रहे हैं उन्हें न्यायालय पर भरोसा होना चाहिए। चिंता करने की जरूरत नहीं है। वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर उनके नाम की चर्चा को लेकर पूछे सवाल में उन्होंने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ में भला हूं। दरअसल महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकित किया गया है, इसके बाद किसी वरिष्ठ नेता को राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा है जिसमें रमन सिंह के भी नाम की चर्चा है।

 

 

MadhyaBharat 30 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.