Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बलरामपुर : जिले में सर्पदंश के मामले में 5 पीड़ितों की मौत
 Balrampur, 5 victims died,  snakebite case

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला चाराें तरफ से पहाड़ी क्षेत्राे से घिरा हुआ है। जंगली जानवराें के साथ-साथ विषैले सांपाे का भी यहा बसेरा है। हर साल सर्पदंश से कई लाेगाें की जान जाती है। कई ताे झाड़ फूंक के चक्कर में आकर अस्पताल पहुंचने में लेट कर देते है जिससे लेट उनकी जान चली जाती है। कभी बारिश तो कभी धूप होने से बलरामपुर जिले में रेंगती मौत का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार  अनुसार, अप्रेल से जुलाई माह तक सर्पदंश के शिकार होकर 436 पीड़ित जिला अस्पताल पहुंचे। इसमें से 5 पीड़ितों की उपचार के दौरान मौत भी हो गई।

 

उल्लेखनीय है कि, कभी धूप तो कभी बारिश होने के कारण मौसम में उमस होने से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रेंगती मौत का खतरा बढ़ गया है। आए दिन एक-दो लोग सर्पदंश के शिकार हो रहे हैं। हालांकि लोगों में जागरूकता होने के कारण तत्काल अस्पताल पहुंचने से ज्यादातर लोगों की जान बच जा रही हैं। जिन मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देर हो रही है उन्हीं की मौत हो रही है। आकड़ाें के अनुसार, अप्रैल माह से ही सर्पदंश के मामले शुरू हो जाते हैं। इसे देखते हुए जिले के अस्पतालों में एंटी स्नैक बाइट भी उपलब्ध करा दिया जाता है, ताकि मरीजों का तत्काल उपचार हो सके।

 
 

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

इस संबंध में जिले के रामानुजगंज साै बिस्तर अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी साकिंदर गुप्ता ने बताया कि, यह समय सर्पों के बिलों से बाहर निकलने का अनुकूल मौसम बन रहा है, क्योंकि ज्यादा बारिश होने से बिलों में पानी भरने से सर्प बाहर निकल रहे हैं। आने वाले माह में बारिश थमते ही उमस बढेगा, जिसके बाद भी सर्प बाहर निकलेंगे। इससे लोगों को घांस-फूस व जंगली क्षेत्रों में जाने से बचना चाहिए। साथ ही खेत-खलिहान व घरों में जमीन पर बैठने व सोने से बचने की जरूरत है। इस समय जितने भी सर्पदंश के मामले आ रहे हैं उसमें ज्यादतर जमीन पर सोने वाले ही है।

 
सर्पदंश से पीड़ितो की खंडवार जानकारी
जिला कार्यालय से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रेल से जुलाई के मध्य बलरामपुर विकासखंड में सर्पदंश से 142 लोग पीड़ित हुए। इनमें 8 को रेफर किया गया और 2 लोगों की मौत हो गई। कुसमी ब्लाक में 22 जख्मी हुए एवं 3 को रेफर किया गया। राजपुर विकासखंड में 14 पीड़ित हुए जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हुई। रामानुजगंज में 61 व्यक्ति शिकार और 1 की मौत हो गई। शंकरगढ़ में 32 लोगों को सांपों ने अपना शिकार बनाया और वाड्रफनगर ब्लॉक में 165 लोग पीड़ित 1 की मौत और 12 लोगों को रेफर किया गया।
 
जिला कार्यालय की रिपोर्ट पर यदि गौर करें अप्रेल से जुलाई माह तक 436 लोगों को सांपों ने अपना शिकार बनाया। इन सारे लोगों का उपचार जिला चिकित्सालय में चला। सर्पदंश से गंभीर रूप से पीड़ित 23 लोगों को अन्य चिकित्सालय में रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जिला चिकित्सालय से 406 सर्पदंश मरीजों को जिला चिकित्सालय मे उपचार कर स्वस्थ्य किया गया और 23 गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को रेफर किया गया।

 

MadhyaBharat 30 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.