Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दंतेवाड़ा जिले में बाढ़ से 23 पुल टूटे
dantewada, 23 bridges  damaged, due to floods
दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा जिले में आई बाढ़ के बाद सड़क व पुल-पुलियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। बाढ़ की चपेट में आकर जिले में 23 पुल टूट गए हैं, जिसके परिणाम स्वरूप बारसूर क्षेत्र के कोरकोटी प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला के बच्चे जान -जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने विवश हैं ।

ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि कोरकोटी स्कूल में पढ़ने वाले रेका गांव के बच्चे रोजाना 2 किमी चलकर बारसूर से चित्रकोट मार्ग पर बने पुल को पार कर पहुंचते थे, लेकिन बाढ़ में पुल का एक छोर बह जाने से आवाजाही भी ठप हो गई है। ऐसे में ग्रामीण यहां लकड़ी की बल्लियों और तार के सहारे आना-जाना कर रहे हैं। इसी टूटे पुल से रेका गांव के 20 से ज्यादा बच्चे स्कूल जा रहे हैं। छठवीं की असवंती, लछनी, सातवीं की संतोषी, दूसरी की समली, तीसरी की दशमी, शिवंती, सूरज, छन्ना ने बताया कि अभी पानी कम तो हो गया है, लेकिन इस तरह से नाला पार करने में उन्हें डर लगता है, लेकिन पढ़ाई न छूटे, इसके लिए वे रोज स्कूल जा रहे हैं। इस दाैरान जरा सी चूक हुई और पैर फिसला तो बच्चे सीधे 20 फीट के नाले में गिर सकते हैं। बच्चे स्कूल पहुंच सकें, इसके लिए ग्रामीणों ने बल्लियों को लगाया है और बिजली के खराब हो चुके तार को बांध दिया है, जिसे पकड़कर ही बच्चे नाला पार कर रहे हैं। इधर प्रभावित गांवों में शिक्षा विभाग स्कूलों में छुट्टी को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं।
MadhyaBharat 2 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.