Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री ने बिहार की जीविका दीदियों को दी 105 करोड़ की सौगात
patna, Prime Minister ,Jeevika sisters of Bihar

पटना । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली से वीडिय कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड बैंक का शुभ आरंभ किया। इस मौके पर उन्होंने 105 करोड़ रुपये की राशि जीविका निधि में हस्तानांतरण (ट्रांस्फर) किया।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम से जुड़े। 

 

यह नई सहकारी संस्था बिहार के ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम 'जीविका' से जुड़ी महिलाओं को सस्ती और सुलभ वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के लिए बनाई गई है। सभी पंजीकृत क्लस्टर-स्तरीय संघ इस संस्था के सदस्य होंगे। इसका संचालन पूरी तरह से डिजिटल होगा, जिससे कि लेन-देन में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित हो सकेगी। इस पहल को केंद्र और बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रूप से वित्तपोषित किया जा रहा है।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन भाषण में कहा कि हमारी सरकार बिहार की माताओं, बहनों और बेटियों को हर संभव अवसर देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। जीविका निधि सहकारी संघ बिहार की ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह पहल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देगी और सामुदायिक नेतृत्व वाली उद्यमिता को प्रोत्साहित करेगी।

 

नीतीश कुमार ने जताया आभार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि बिहार की जीविका दीदियों ने आज एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि आज जीविका से जुड़ी महिलाएं न केवल परिवार की आय बढ़ा रही हैं, बल्कि समाज में भी बदलाव की बयार ला रही हैं। केंद्र सरकार का यह कदम महिलाओं को और सशक्त करेगा।

 

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने महिला सशक्तिकरण पर हमेशा जोर दिया है। 2005 में हमारी सरकार बनने के बाद से महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं शुरू की गईं। 2006 में जीविका समूह का गठन किया गया और 2013 से पुलिस में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 1000 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

MadhyaBharat 2 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.