Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
आआपा विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार
chandigarh, AAP MLA Harmeet Singh ,police custody

चंडीगढ़ । पंजाब में अपनी ही सरकार पर सवाल उठाने वाले सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस की हिरासत से फरार हो गए।पठानमाजरा व उनके साथियों ने इस दौरान पुलिस पर फायरिंग की और एक पुलिस कर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पठानमाजरा को दुष्कर्म के एक पुराने केस के सिलसिले में हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार कर पटियाला लाया जा रहा था।

 

पठानमाजरा ने सोमवार को ही अपनी सरकार विरूद्ध आवाज उठाई थी। उन्होंने अपने क्षेत्र में जलभराव के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला बोला था। इसके कुछ समय बाद ही पंजाब सरकार ने सनौर हलके में सभी थाना व चौकी प्रभारियों को बदल दिया और कई पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। देर रात पठानमाजरा की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को वापस आने के आदेश जारी कर दिए गए।

 

मंगलवार सुबह पंजाब पुलिस द्वारा उन्हें हरियाणा के करनाल से हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। गिरफ्तारी से पहले पठानमाजरा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में केस दर्ज किया है। दिल्ली की टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है और मेरी आवाज दबाई जा रही है।

 

पठानमाजरा पर 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा, एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने को लेकर भी वे सुर्खियों में रहे थे। हरमीत सिंह पठानमाजरा के एडवोकेट बिक्रमजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पठानमाजरा के खिलाफ पटियाला के सिविल लाइन थाने में 01 सितंबर 2025 को मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में जीरकपुर निवासी महिला की शिकायत को आधार बनाया है। महिला का आरोप है कि उसकी 2013-14 में सोशल मीडिया पर पठानमाजरा से जान-पहचान हुई। 2021 में आनंद कारज करवाए। विधायक की दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली महिला गुरप्रीत कौर ने जीरकपुर थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि विधायक उन्हें अश्लील वीडियो भेज रहे हैं।

 

पठानमाजरा ने पहली पत्नी से बिना तलाक के उससे शादी कर ली और उसे गुमराह करते रहे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक लगातार धमकी दे रहा है। 14 अगस्त 2022 को गुरप्रीत कौर ने फेसबुक पर विधायक से शादी की तस्वीरों को भी अपलोड कर दिया था। गुरप्रीत की शिकायत पर ही अब कार्रवाई करते हुए जीरकपुर पुलिस ने पठानमाजरा पर रेप का मामला दर्ज किया है। आआपा विधायक के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है।

 

MadhyaBharat 2 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.