Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जैतहरी नगर में हाथी ने मचाया तांडव
anuppur, Elephant created havoc, Jaithari Nagar

अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में जंगली हाथियों का आना जाना लगा हैं जो छग सीमा पर कर जिले के ग्रमीण क्षेत्रों से लगे जंगलों में रह कर रात ग्रमीणों की फसलों और घर में रखे अनाज को खा रहें हैं। इस दौरान कोई इनकी चपेट में आ गया तो बच नहीं पाता। जिले में 14 दिनों से एक हाथी ग्रमीण क्षेत्रों में रह कर नुकसान करने के बाद शहरी क्षेत्रों में हाथियों की घुसपैठ होने से आमजन भयभीत हैं। बुधवार रात एक जंगली हाथी जैतहारी नगर में घुस गया। जैसे ही लोगों ने हाथी को देखा चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई। लोगों के चिल्लाने और चीखने की आवाज सुन हाथी अक्रामक हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और पटाखे फोड़ को हाथी को शहर से बाहर किया।


वन विभाग के अनुसार यह दो दांत वाला हाथी काफी आक्रामक स्थिति में है। मंगलवार की रात्रि राजेंद्रग्राम वन परिक्षेत्र से होते हुए बुधवार की रात्रि 11 बजे जैतहरी नगर में घुसपैठ की इस दौरान लोगों ने हाथी को देखा चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई। लोगों के चिल्लाने और चीखने की आवाज सुन हाथी अक्रामक हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और पटाखे फोड़ को हाथी को शहर से बाहर किया। फिलहाल राजेंद्रग्राम-जैतहरी रोड के आस-पास डेरा जमाए हुए हैं। वो पिछले 14 दिन से आस-पास के गांवों में घूम रहा है। हाथी के शहर में आने से लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग हाथी को देखकर भागने लगे। कुछ लोग हाथी का वीडियो बनाने के लिए उसके करीब जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को लोगों को हाथी से दूर रखने में काफी मेहनत करनी पड़ी। वन विभाग ने कुकुरगोड़ा, चोलना, चोई, पड़रिया, धनगवां, तखौली, लहरपुर, पचौहा और कुसुम्हाई के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। हाथी अब पचौहा के पाठ बाबा क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है।


दो लोगों पर कर चुका है हमला

अनूपपुर जिले में के आसपास के शहरी और ग्रामीण इलाकों के आसपास करीब डेढ़ महीने से चार हाथी डेरा जमाए हुए थे। कुछ दिन पहले ये चारों वापस छत्तीसगढ़ चले गए थे। जिसमें से दो हाथी छत्तीसगढ़ के कटघोरा वन परिक्षेत्र में हैं।उसी झुंड से अलग हुआ एक हाथी फिर से वापस आ गया है। इसे 22 अगस्त को अनूपपुर जिले की सीमा में देखा गया। 14 दिनों से अनूपपुर जिले में विचरण कर रहा यह हाथी आक्रामक रवैया अपना रहा है । सीमा में प्रवेश करते ही इसने एक महिला ,एक पुरुष पर हमला कर चुका है ।

 

MadhyaBharat 4 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.