Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बाढ़ से नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र की दो टीमों ने पंजाब में शुरू किया सर्वे
chandigarh, Two teams ,Center started survey

चंडीगढ़ । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने अमृतसर पहुंचे।   उन्होंने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। राज्यपाल ने उन्हें पांच जिलों, अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरन तारन और फिरोजपुर की बाढ़ रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र सरकार पूरी तरह से पंजाब वासियों के साथ है और हर संभव मदद की जाएगी। बाढ़ से नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की दो टीमों ने आज से ही सर्वे शुरू किया है

 

शिवराज ने बताया कि अब तक 1400 गांवों के प्रभावित होने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि वह खुद इन गांवों का दौरा करेंगे और लोगों से मिलकर उनकी परेशानियां समझेंगे। साथ ही फसलों और संपत्ति को हुए नुकसान का भी जायजा लेंगे। अमृतसर पहुंचने पर चौहान के साथ पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, पूर्व मंत्री कुलदीप धालीवाल ने मुलाकात करके पंजाब सरकार की तरफ से बाढ़ के संबंध में रिपोर्ट दी। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ समेत अन्य कई नेताओं ने भी शिवराज चौहान के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब के साथ खड़ी है।

MadhyaBharat 4 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.