Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा ने 25 साल बाद पेशेवर क्रिकेट को कहा अलविदा
new delhi, Veteran spinner Amit Mishra, retires from professional cricket

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट के दिग्गज लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने गुरुवार को पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। करीब 25 साल लंबे करियर में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मिश्रा ने कहा कि यह फैसला बार-बार होने वाली चोटों और नई पीढ़ी को मौका देने की सोच के चलते लिया गया है।

अपने करियर के दौरान अमित मिश्रा ने भारतीय टीम के लिए कई यादगार स्पेल फेंके। टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को परेशान किया। आईपीएल में भी वह सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार रहे और कई हैट्रिक अपने नाम कीं। मेहनत, अनुशासन और क्रिकेट के प्रति जुनून ने उन्हें लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बना दिया।

रिटायरमेंट पर अमित मिश्रा ने कहा, “क्रिकेट के ये 25 साल मेरे जीवन के लिए अविस्मरणीय रहे। मैं बीसीसीआई, प्रशासन, हरियाणा क्रिकेट संघ, सपोर्ट स्टाफ, अपने साथियों और परिवार का दिल से आभारी हूं। खासकर उन फैन्स का धन्यवाद करता हूं, जिनका प्यार और समर्थन मुझे हर जगह मिला। क्रिकेट ने मुझे अनगिनत यादें और अनुभव दिए, जिन्हें मैं जीवनभर संजोकर रखूंगा।”

संन्यास के बाद मिश्रा ने संकेत दिए कि वह क्रिकेट से जुड़े रहेंगे। चाहे कोचिंग हो, कमेंट्री या युवा खिलाड़ियों को गाइड करना, वह हर तरह से क्रिकेट को वापस देना चाहते हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी वह सक्रिय रहेंगे और फैन्स के साथ जुड़े रहेंगे। अमित मिश्रा की विरासत सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका अनुभव और समझ आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुमूल्य धरोहर साबित होगी।

MadhyaBharat 4 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.