Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने दी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी
raipur, Meteorological department, Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र बनने का प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ में गुरुवार काे कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग ने आज होने वाली बारिश के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। आने वाले दिनों में कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटों में बिलासपुर, सरगुजा, रायपुर और बस्तर संभागों के अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई। इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान दुर्ग में 31.6 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक,, एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तर तटीय उड़ीसा से दूर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। यह सिस्टम उत्तर उड़ीसा, झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। वहीं मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, जयपुर, दमोह, पेण्ड्रारोड और संभलपुर चिन्हित निम्न दाब के केंद्र और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में आज रायपुर,सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले  में भारी बारिश हो सकती है। अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की सम्भावना है। साथ ही गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुसमी, मस्तूरी और तखतपुर में सर्वाधिक 90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। चिरेड़ी में 80 मिमी, जबकि पेंड्रारोड, बड़े चचेरी, गरियाबंद, भैरमगढ़ समेत कई स्थानों पर 70 मिमी वर्षा हुई। अन्य कई जगहों पर 50 से 60 सेमी तक बारिश रिकार्ड की गई।

MadhyaBharat 4 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.