Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड सरणजीत उर्फ सनी बिहार के गयाजी से गिरफ्तार
patna, Amritsar temple ,grenade attack mastermind

पटना । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले के मास्टरमाइंड खालिस्तानी सरणजीत उर्फ सनी को देर रात बिहार के गयाजी से गिरफ्तार किया है। लंबे समय से फरार चल रहा सरणजीत अपनी पहचान छिपा कर इन दिनों बिहार में रह रहा था। एनआईए की टीम को इनपुट मिलने के बाद देर रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया।

 

एनआईए की टीम को पिछले दिनों सरणजीत के बिहार में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद से टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। शुक्रवार देर रात जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर एनआईए की टीम ने छापेमारी कर सरणजीत को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के समय शेरघाटी पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

 

गिरफ्तारी के बाद एनआईए की टीम सरणजीत को लेकर शनिवार सुबह गयाजी से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई। शेरघाटी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सरणजीत को गिरफ्तार कर एनआईए की टीम उसे लेकर आज सुबह चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई। चंडीगढ़ में एनआईए उससे पूछताछ करेगी।

 

MadhyaBharat 6 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.