Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
चंद्र ग्रहण के बाद खुले मॉ नर्मदा मंदिर के कपाट
anuppur, Doors of Maa Narmada , lunar eclipse

अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध माँ नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक सहित पूरे जिले में रविवार की रात्रि चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद साेमवार काे लोगों ने पवित्र नदियों और सरोवर में स्नान किया और दान-पुण्य भी किया।


अमरकंटक में रात्रि दो बजे मंदिर परिसर का शुद्धिकरण किया गया। मंदिरों के कर्मचारियों ने सबसे पहले नर्मदा के पवित्र जल से पूरे मंदिर परिसर को धोया। इसके बाद मुख्य पुजारी उमेश द्विेवेदी (बंटी महाराज) द्वारा मॉ नर्मदा को स्नान कराकर विशेष पूजन-अर्चन आरती एवं शुद्धिकरण किया। पूजन के बाद मंगल आरती संपन्न हुई और सोमवार की सुबह से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। ग्रहण की समाप्ति के बाद से ही श्रद्धालुओं का तांता मंदिरों में लगा रहा। आस्था और श्रद्धा के इस अद्भुत दृश्य में भक्तों ने मां नर्मदा से आशीर्वाद लेकर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया और मंगलकामना की।
वहीं आमजनों ने ग्रहण के बाद लोग सुबह नदी, तलाब, सरोबर के पवित्र जल में स्नान किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और पुण्यफल प्राप्त करने का महत्वपूर्ण तरीका है। वहीं कुछ लोगो ने घरों के नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर दान दिया। जिसमें चावल, चीनी, या वस्त्र जैसी वस्तुओं का दान जरूरतमंदों को दिया गया।

MadhyaBharat 8 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.