Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इंदौर के गोल्डन स्कूल में बम की सूचना
indore, Bomb threat ,Golden School

इंदौर । मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मंगलवार सुबह गोल्डन स्कूल में बम होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन को धमकी भरे मेल के जरिए के बम होने की जानकारी मिली। स्कूल प्रबंधन की सूचना मिलते ही मौके पर राऊ पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम पहुंच गई हैं। सर्चिंग शुरु कर दी गई है।

 

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह स्कूल को ये सूचना ईमेल के जरिए मिली है। मेल में लिखा है- आपके स्कूल में बम प्लांट किया गया है, जो कभी भी फट सकता है। मेल चेक करने के बाद प्रबंधन ने चलती क्लासेस से ही बच्चों को स्कूल बस से घर भिजवा दिया। जोन एक क्षेत्र के एडिश्नल डीसीपी आलोक शर्मा के मुताबिक, नयनतारा आउटलुक नाम से देर रात 3 बजकर 18 मिनट पर एक मेल आया था। स्कूल प्रबंधन ने सुबह 7 बजे मेल देखा। इसके तीन घंटे बाद करीब 10 बजे बाद पुलिस को सूचना की गई। राउ पुलिस टीम डॉग स्क्वाड के साथ केंट रोड स्थित स्कूल पहुंची है। पुलिस के वरिष्ठ अफसर भी मौके पर हैं। फिलहाल सर्चिंग की जा रही है। स्कूल में किसी को भी एंट्री नहीं दी जा रही है। शहर में हाल ही में अन्य स्कूलों को भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, जो सभी अफवाह साबित हुईं थी।

 

MadhyaBharat 9 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.