Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जिला अस्पताल में एक्स-रे रिपोर्ट लेने गए प्रधान आरक्षक की हार्ट अटैक से मौत
raisen, head constable, heart attack

रायसेन । मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में थाना कोतवाली में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक की मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से माैत हाे गई। वे अपनी एक्स-रे रिपाेर्ट लेने जिला अस्पताल पहुंचे थे। अचानक सीने में तेज दर्द उठने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और बैठे बैठे कुर्सी से नीचे गिर गए। अस्पताल के स्टाफ ने तुरंत उन्हें वार्ड में पहुंचाया और डॉक्टर को बुलाया, उन्हें सीपीआर दिया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। रामपाल की मौत की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय भी जिला अस्पताल पहुंचे। उनकी मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना ने पूरे पुलिस विभाग और स्थानीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।

 

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 10:30 बजे एक्स-रे रूम में कुर्सी पर बैठे रामपाल अचानक नीचे गिर गए। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया। डॉक्टरों ने सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर यशपाल बालियान, ओर एमएल अहिरवार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टी की है। रामपाल पिछले डेढ़ साल से कोतवाली में पदस्थ थे। उन्हें चेस्ट पेन की शिकायत भी हो रही थी। सूचना मिलते ही उनकी पत्नी जिला अस्पताल पहुंचीं। वे पति के शव से लिपटकर रोने लगीं। एसडीओ प्रतिभा शर्मा, थाना कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गोयल और अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। ​​​​​पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में एसपी पंकज कुमार पांडे की मौजूदगी में श्रद्धांजलि दी जाएगी। पुलिस प्रोटोकॉल के तहत उनके गृह जिले अशोकनगर में उनका अंतिम संस्कार होगा।


 
MadhyaBharat 9 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.