Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नेपाल में सोशल मीडिया से प्रतिबंध हटा ओली ने दुख जताया
new delhi, Nepal lifts ban, social media

काठमांडू । नेपाल की राजधानी काठमांडू में जेन जी आंदोलन के सामने आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा। सोमवार आधीरात बाद लगभग एक बजे प्रतिबंधित अधिकांश सोशल मीडिया साइट्स फिर से चलने लगे। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने माना है कि सरकार नई पीढ़ी की भावना को समझाने में विफल रही। ओली ने कहा कि कल से किसी भी जेन जी के लिए सड़क पर आने की जरूरत नहीं है। इस बीच आंदोलन में मारे गए छात्रों की स्मृति में शैक्षणिक संस्थानों में दो दिन का शोक घोषित किया गया है।

आंदोलन से डरी सरकार ने देररात सोशल मीडिया साइट्स को चलाने के लिए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को मौखिक जानकारी दी। इसके कुछ देरबाद नेपाल में फेसबुक, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्स ऐप, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब चलने लगे। हालांकि सरकार ने प्रतिबंध हटाने की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की है। सरकार के प्रवक्ता, सूचना एवं संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरूंग ने कहा कि प्रतिबंध हटाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। बताया गया है कि मंत्रालय ने सभी आईएसपी को सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध को हटाने का मौखिक निर्देश दिया।

ओली ने आधीरात आंदोलनकारियों के नाम अपील जारी की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया चलाने के लिए कल से किसी भी जेन जी को सड़क पर आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने माना कि सरकार नई पीढ़ी की भावना को समझने में विफल रही। ओली ने कहा प्रदर्शनकारियों के घुसपैठ के कारण भयावह स्थिति आई। उन्होंने काठमांडू सहित देशभर में प्रदर्शनकारियों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सोशल मीडिया साइट्स पर लगाए गए प्रतिबंध के कारणों को हम समझाने में विफल रहे।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी नीयत कभी भी सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने या उसे पूरी तरीके से बंद करने की नहीं थी। प्रधानमंत्री ने घटना की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है। इस बीच एनएमए, एपीईएन, हिसान, नेशनल पैब्सन और पैब्सन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संयुक्त बयान में प्रदर्शनकारी छात्रों की मौत पर शोक जताते हुए 09 और 10 सितंबर को स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। इन संघठनों ने दो दिन के शोक की घोषणा की है। इस संयुक्त बयान पर एनएमए अध्यक्ष पवित्रा लिम्बू, एपीईएन अध्यक्ष बद्री दहल, एचआईएसएसएएन के कार्यवाहक अध्यक्ष युबराज शर्मा, राष्ट्रीय पैब्सन अध्यक्ष सुभाष न्यूपाने और पैब्सन के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद अधिकारी ने हस्ताक्षर किए हैं।

MadhyaBharat 9 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.