Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
नेपाल में जारी राजनीतिक संकट के बीच भारतीय सीमा की गयी सील
patna, Indian border sealed,crisis in Nepal
पटना/अररिया/सीतामढ़ी । नेपाल में 'जेन जी' के प्रदर्शन के बाद उत्पन्न हुये राजनीतिक संकट के बाद नेपाली सेना ने कमान ले ली है। भारत-नेपाल सीमा जोगबनी से लेकर विराटनगर तक नेपाली सेना लगातार गश्त (पेट्रोलिंग) कर रही है। अनिश्चितकाल के लिए तराई के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है, जिसके कारण लोग अपने घरों में ही रहने को मजबूर हैं।
 
बिहार में नेपाल से लगी सीमाई इलाके से लेकर विराटनगर, दुहबी, इटहरी, धरान, राजविराज, कप्तानगंज, दीवानगंज और रंगेली आदि स्थानों पर नेपाल सेना की गाड़ियां दौड़ रही हैं और माइकिंग कर अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगे होने की सूचना देने के साथ ही घरों में रहने क् लिए कहा जा रहा है।
 
नेपाली सेना ने बुधवार सुबह सड़क पर वाहनों की साथ निकलते हुए बाजार में खुले दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद करवाया। दुकानदारों और कारोबारियों को दुकान और प्रतिष्ठान बंद रखने की हिदायत नेपाली सेना के द्वारा दी गई।
 
इधर, नेपाल के हालात को लेकर भारतीय सीमा को सील कर दिया गया। सीमा पर बड़ी संख्या में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों को तैनात किया गया है। एसएसबी जवानों के द्वारा बॉर्डर पर सघन पेट्रोलिंग कराई जा रही है।
 
अररिया के जिलाधिकारी अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार, एसएसबी 56वीं बटालियन के कमांडेंट शाश्वत कुमार और एसएसबी 52वीं बटालियन के कमांडेंट महेन्द्र प्रताप अररिया से सटे अलग-अलग सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भारत-नेपाल सीमा से सटे थानों और आउट पोस्ट्स के पुलिस हाई अलर्ट पर रहते हुए भारतीय सीमा क्षेत्र में लगातार गश्ती कर रहे हैं।
 
बिहार में सीतामढ़ी जिले से सटे नेपाल के जलेश्वर जेल तोड़ने वाली घटना को लेकर सीतामढ़ी की जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने कहा कि जेल ब्रेक की घटना के बाद एसएसबी, पुलिस और सभी जांच एजेंसियों के बीच बैठक हुई। नेपाल से सटे इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरी सीमा पर सुरक्षाकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। नेपाल की ओर से लोगों की आवाजाही को रोक दिया गया है। केवल एम्बुलेंस और नेपाल में फंसे भारतीयों के किसी तरह बॉर्डर पर पहुंचने के बाद उनका पहचान पत्र देखकर उन्हें प्रवेश करने दिया जा रहा है।
 
नेपाल सेना के हाथ कमान मिलने के बाद सीमा पर स्थित ध्वस्त पुलिस चौकी और चेकपोस्ट आदि को दुरुस्त किया जा रहा है। भारत नेपाल सीमा पर हर आने-जाने वाले लोगों की जांच और प्रवेश को लेकर आउट पोस्ट आदि को सेना के जवान मजदूरों के साथ व्यवस्थित करने में जुटे हैं। भारतीय क्षेत्र में एसएसबी के जवान सभी हालातों पर नजर रखते हुए मुख्यालय को हर पल की जानकारी मुहैया करा रहे हैं।
 
एसएसबी 56वीं बटालियन के कमांडेंट शाश्वत कुमार ने बताया कि एसएसबी पूरी तरह से मुस्तैद है। सीमा पर जवान लगातार नजर बनाए हुए हैं।कहीं से भी नेपाली नागरिकों को प्रवेश नहीं होने दिया जा रहा है। अत्यावश्यक सेवाओं के तहत जांच पड़ताल, पहचान पत्र और उनकी इंट्री को कलमबद्ध करने के बाद ही प्रवेश करने दिया जा रहा है। उन्होंने किसी भी प्रकार की उपद्रव से निबटने को लेकर एसएसबी जवानों और अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखने की बात कही।
 
अररिया के जिलाधिकारी अनिल कुमार ने नेपाल के हालात को लेकर किसी भी भारतीय को परेशान नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि कहीं से भी किसी तरह की कोई अप्रिय सूचना नहीं है। सीमा पूरी तरह से सुरक्षित है। खुद उन्होंने एसपी के साथ खुले सीमा के साथ ही जोगबनी मुख्य सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने की बात कही। नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों को निकाले जाने के सवाल पर कहा कि नेपाल में भारतीय दूतावास के द्वारा हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।
 
अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने भी जिले से सटी सीमा के पूरी तरह सुरक्षित होने की बात कही। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मी और पुलिस जवान पूरी तरह से चौकन्ने हैं। इन सबके बीच भारत सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक भारतीयों के नेपाल में प्रवेश नहीं करने की अपील की गयी है।
MadhyaBharat 10 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.