Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बालाघाट में पिता और और बेटों को सांप ने डसा
balaghat, Snake bites, father and sons
बालाघाट । मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र में बुधवार रात एक सांप ने घर में साे रहे पिता और दाे भाइयाें काे डस लिया। घटना में दोनों भाइयों की मौत हो गई, जबकि पिता का गोंदिया अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। परिवार के तीन लोगों को डसने के बाद लोगों ने सांप को मार डाला। दो बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में ले लिया है।

घटना बुधवार देर रात लांजी के कुल्पा गांव की है। दिनेश डहारे अपने बेटे ईशांत (4) और कुणाल (7) के साथ खाना खाकर सो रहे थे। अचानक रात में तीनों को उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने पहले गांव के डॉक्टर को बुलाया। हालत बिगड़ने पर तीनों को गोंदिया ले जाया गया। रास्ते में ही ईशांत ने दम तोड़ दिया। कुणाल की मौत गोंदिया के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की मौत सर्पदंश से हुई है। पिता दिनेश की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिवार ने घर में सांप को ढूंढकर मार डाला।
 

इधर घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राजकुमार कर्राहे, जनपद सदस्य महेन्द्र पटले और मंडल अध्यक्ष योगेश कुर्राह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने दोनों मासूमों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सांप डांडेकर (कॉमन करेत) प्रजाति का था। घर के बाहर दिखाई देने के बाद उसे लोगों ने मार दिया। सरपंच सुनैना जतिन नगपुरे ने बताया कि परिवार एक ही पलंग पर सोया था। सांप ने पहले छोटे, फिर बड़े बेटे और बाद में उसके पिता को काटा है।

 
 
 

 

MadhyaBharat 11 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.