Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हॉट एयर बैलून में सुरक्षा संबंधी कोई चूक नहीं : कलेक्टर अदिति गर्ग
bhopal,   security lapse,hot air balloon
भोपाल । मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की कलेक्टर अदिति गर्ग ने बताया है कि शनिवार को गांधी सागर में हॉट एयर बैलून में मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान आग लगने की घटना सत्य नहीं है। एयर बैलून में सुरक्षा के संबंध में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं हुई है। हॉट एयर बैलून, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, गर्म हवा का गुब्बारा होता है। इसे उड़ान भरने योग्य बनाए रखने के लिए हवा को गर्म किया जाता है, जिससे गुब्बारा ऊपर उठ सके और फ्लोट कर सके।


हॉट एयर बैलून के पायलट इरफान ने बताया कि उन्होंने इस का प्रशिक्षण केरला से लिया है। वे पिछले सात साल से हॉट एयर बैलूनिंग कर रहे हैं। यह बैलून एलपीजी से चलता है और उसकी हीट से ही बैलून ऊपर जाता है और फिर उसे नीचे लाया जाता है। इसमें फ़ायरप्रूफ़ कपड़ा लगा होता है। बैलून में आग लगने जैसी कोई दुर्घटना नहीं हुई है। पर्यटन निगम ने भी स्पष्ट किया है कि इस पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा के सभी मानकों को पूरी तरह से पालन किया गया हैं।


दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गांधीसागर फारेस्ट रिट्रीट महोत्सव का शुभारंभ किया था और रात्रि विश्राम भी गांधीसागर में किया। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गांधीसागर फारेस्ट रिट्रीट में हाट बैलून में सवारी करने गए थे। सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो गई कि मुख्यमंत्री हाट बैलून में सवार हो गए, पर रिट्रीट की आयोजक कंपनी लल्लू जी एंड संस ने बिना जांच के ही उसमें मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को उसमें सवार करा दिया। नतीजा यह हुआ कि तकनीकी गड़बड़ी और 20 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार होने से बैलून उड़ नहीं सका। एक तरफ झुकने से उसका निचला हिस्सा भी जल गया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बुझाया। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल मुख्यमंत्री और अन्य लोगों को बाहर निकाला।

 

MadhyaBharat 14 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.