Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दुर्गा उत्सव को लेकर चल रही तैयारी
dhamtari, Preparations ,Durga festival

धमतरी । शहर में इस वर्ष होने वाले दुर्गा उत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पंडालों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। पारंपरिक ढंग से बांस और लकड़ी से पंडाल बनाए जा रहे हैं, वहीं जगह-जगह आकर्षक सजावट की भी तैयारी की जा रही है। शहर के 40 वार्डों में दुर्गा पंडालों की तैयारी की जा रही है, जहां श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर सकेंगे।

इस वर्ष क्वांर नवरात्रि का शुभारंभ 22 सितंबर से हो रहा है। पंडित राजकुमार तिवारी ने बताया कि शुभ मुहूर्त में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इसी दिन घटस्थापना के साथ नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना, भजन, कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और हर वार्ड में समितियां सजावट और सांस्कृतिक गतिविधियों की तैयारी में जुटी हैं।

प्रशासन ने भी त्योहार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है। यातायात प्रभारी खेमराज साहू ने कहा है कि पंडालों में पर्याप्त रोशनी, फायर सेफ्टी और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। भीड़ प्रबंधन के लिए नगर निगम और पुलिस मिलकर काम करेंगे।

बिलाई माता मंदिर, गंगरेल स्थित अंगार मोती मंदिर, शीतला माता मंदिर सोरिदनगर सहित जिले के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी क्वांर नवरात्रि को लेकर श्रद्धालु मनोकामना ज्योति हेतु बुकिंग करा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग अपना नाम पंजीयन करवा रहे हैं, ताकि माता रानी की ज्योति प्रज्वलित कर अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर सकें। धमतरी शहर और ग्रामीण अंचल में इस बार दुर्गा उत्सव को भव्य बनाने की तैयारी हो रही है। समितियों का मानना है कि पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में समरसता और आस्था का वातावरण बनेगा।

MadhyaBharat 14 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.