Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सीतारमण ने नीति आयोग की ओर से निर्मित फ्रंटियर टेक रिपॉजिटरी का भी शुभारंभ किया
new delhi, Sitharaman ,NITI Aayog

नई दिल्‍ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नई दिल्‍ली में नीति आयोग की एक रिपोर्ट जारी की। इसके अलावा उन्‍होंने नीति आयोग की ओर से निर्मित फ्रंटियर टेक रिपॉजिटरी का भी शुभारंभ किया। उन्होंने ऐसे नियामक उपायों की आवश्‍यकता पर बल दिया, जो तकनीकी नवाचार, विशेष रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को जिम्मेदारी के साथ बढ़ावा दें, न कि उसे हतोत्साहित करें।

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण के साथ केन्द्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। नीति आयोग की यह रिपोर्ट 'विकसित भारत के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता: त्वरित आर्थिक विकास का अवसर' विषय पर है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार न केवल एआई प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में उनके जिम्मेदार अनुप्रयोग को भी सुनिश्चित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि एआई तेजी से प्रगति करने वाली, वास्तविक समय वाली, गतिशील चीज। इसलिए हम सभी को सचेत रहना होगा कि हम नैतिकता से पीछे न हटें, क्योंकि एआई की भी अपनी चुनौतियां हो सकती हैं।  


रिपोर्ट के मुताबिक अनुमान दर्शाते हैं कि जहां एक ओर एआई कई नई भूमिकाएं सृजित करेगा, वहीं दूसरी ओर विशेष रूप से लिपिकीय, नियमित और निम्न-कौशल वाले क्षेत्रों में कई मौजूदा नौकरियों को भी विस्थापित करेगा। 

MadhyaBharat 15 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.