Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मप्र के सरकारी स्कूल के 50 विद्यार्थी उद्यमशीलता का लेंगे प्रशिक्षण
bhopal, 50 students , government schools

भोपाल । मध्‍य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 50 मेधावी विद्यार्थी 22 सितम्बर से उद्यमशीलता रोमांच शिविर में शामिल होंगे। यह शिविर राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित एनसीईआरटी परिसर के पं. सुंदरलाल शर्मा केन्द्रीय व्यावसायिक शिक्षण संस्थान में 26 सितम्बर तक आयोजित होगा। इन विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर पर आयोजित वोकेशनल स्किल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने मंगलवार को बताया कि उद्यमशीलता रोमांच शिविर कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिये विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और उद्यमशील सोच को विकसित करना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में विद्यार्थियों में व्यावसायिक शिक्षा के विस्तार की सिफारिश की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा देने के विस्तार किया है।

शिविर की गतिविधियां
उद्यमशीलता रोमांच शिविर में समूह गतिविधियां, सिमुलेशन गेम्स, इस गेम्स के माध्यम से बच्चों को व्यावसायिक मॉडल के माध्यम से नये विचार देने, निर्णय लेने और पूर्वानुमान की क्षमता को विकसित किया जाता है। शिविर में हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम से विभिन्न सत्रों में बच्चों को जानकारी दी जायेगी। बच्चों में आत्मनिरीक्षण की प्रवृत्ति को बढ़ाने लक्ष्य निर्धारण और जीवन कौशल विकास के लिये विशेष जानकारी दी जायेगी। यह शिविर बच्चों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपने विचारों को परिष्कृत करके स्वयं का उद्यम लगाने के लिये प्रोत्साहित होंगे।

MadhyaBharat 16 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.