Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ग्राम मड़ेली में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़
dhamtari, Illegal liquor,village Madeli

धमतरी । पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 16 सितंबर को चौकी बिरेझर पुलिस ने ग्राम मड़ेली भाठापारा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़ किया और एक आरोपित को गिरफ्तार किया।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मड़ेली भाठापारा में एक व्यक्ति अपने घर के सामने सफेद बोरी में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी व स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर शराब खरीदने आए लोग भाग खड़े हुए और संदेही भी फरार होने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम जितेन्द्र साहू 36 वर्ष निवासी ग्राम मड़ेली भाठापारा बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपित के पास से 33 पौवा देशी शोले मसाला शराब (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 5.940 बल्क लीटर), जिसकी अनुमानित कीमत 3300 रुपये है, तथा बिक्री की नकद रकम 210 रुपये जब्त की। इस तरह कुल 3510 रुपये की सामग्री जब्त कर आरोपित के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

MadhyaBharat 16 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.