Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
काेरबा में बांगो बांध के तीन गेट खोले गए
raipur, Three gates , Bango Dam

रायपुर  । छत्तीसगढ़ के कोरबा और अन्य जिलों में लगातार हाे रही बारिश से मिनीमाता बांगो बांध  पूरी तरह से भर चुका है। पानी की आवक को देखते हुए आज मंगलवार सुबह बांध के गेट खोले गए। सुबह 9:10 बजे बांध का जलस्तर 358.29 मीटर एवं जलभराव 91.83 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस दौरान बांध में 59,106 क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी। अभियंता कोरबा धर्मेंद्र निखरा से चर्चा व अनुमति उपरांत तीन गेट खोलकर बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने की कार्रवाई की गई। 
सुबह 9:00 बजे गेट संख्या 4 को 0.25 मीटर, गेट संख्या 6 को 0.50 मीटर तथा गेट संख्या 8 को 0.25 मीटर खोला गया, जिससे 5,941 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके साथ ही हाइड्रेल पॉवर प्लांट के माध्यम से 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस प्रकार कुल 14,941 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा गया।
हालाँकि गेट खोलने के बाद भी बांध का जलस्तर स्थिर रहा। इसके चलते सुबह 9:40 बजे गेट संख्या 4 को 0.50 मीटर, गेट संख्या 6 को 1.00 मीटर और गेट संख्या 8 को 0.50 मीटर तक खोला गया। वर्तमान में तीनों गेटों से 11,837 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा हाइड्रेल पॉवर प्लांट से 9,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के साथ कुल 20,837 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में बहाया जा रहा है।
बांध प्रबंधन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

 

MadhyaBharat 16 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.