Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
मोदी के जन्मदिन पर "माँ वंदे" बायोपिक की घोषणा
new delhi,  "Maa Vande" ,biopic announced

एर्नाकुलम । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 75 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर उनकी एक और बायोपिक का ऐलान किया गया है। "माँ वंदे" नाम की इस फिल्म में दक्षिण फिल्मों के मशहूर अभिनेता उन्नी मुकुंदन नरेन्द्र मोदी का किरदार निभाएंगे। निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए टाइटल की घोषणा भी कर दी है।

 

अभिनेता मुकुंदन ने बुधवार को फेसबुक पोस्ट में कहा, "मैं आगामी फिल्म माँ वंदे में नरेन्द्र मोदी की भूमिका निभाऊंगा। मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं क्रांति कुमार द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म माँ वंदे में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी का किरदार निभा रहा हूं। अहमदाबाद में पले-बढ़े होने के कारण मैंने उन्हें बचपन में पहली बार अपने मुख्यमंत्री के रूप में जाना था। वर्षों बाद अप्रैल 2023 में मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, वह एक ऐसा क्षण रहा, जिसने मुझ पर अमिट छाप छोड़ी।"


उन्होंने लिखा," एक अभिनेता के रूप में इस भूमिका में कदम रखना मेरे लिए अत्यंत उत्साहजनक होने के साथ-साथ बेहद प्रेरणादायक भी है। उनका (नरेन्द्र मोदी) राजनीतिक सफर असाधारण रहा है, लेकिन इस फिल्म में हमारा उद्देश्य एक राजनेता से आगे बढ़कर उस व्यक्ति को तलाशना है, खासकर उनकी माँ के साथ उनके गहरे रिश्ते को, जिन्होंने उनके चरित्र और भावना को आकार दिया।"

अभिनेता ने कहा, "उनके साथ मेरी बातचीत से उनके दो शब्द जीवन की कठिनाइयों के दौरान मेरे साथ रहे हैं। गुजराती में उन्होंने कहा था- "झुकवानु नहीं", जिसका अर्थ है "कभी झुकना नहीं"। वे शब्द तब से मेरे लिए शक्ति और संकल्प का स्रोत रहे हैं। इस विशेष अवसर पर, मैं पूरे देश के साथ मिलकर प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मिलते हैं सिनेमा हॉल में।"

मुकुंदन के मुताबिक, माँ वंदे के निर्देशन की कमान क्रांति कुमार सीएच ने संभाली है, जबकि वीर रेड्डी एम इस फिल्म का निर्माण करने वाले हैं। बाहुबली, ईगा और कई अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाने वाले टैलेंटेड लैंसमैन (फोटोग्राफर) केके सेंथिल कुमार फिल्मिंग का काम संभालेंगे। यह फिल्म मोदी के शानदार सफर को दिखाने के लिए बनाई जा रही है, जिन्होंने देशभर में लाखों लोगों का दिल जीता है। सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म प्रधानमंत्री मोदी के बचपन से लेकर राष्ट्र नेता बनने तक के उनके प्रेरणा देने वाले सफर को दिखाएगा। यह उनकी मां हीराबेन मोदी के साथ उनके गहरे रिश्ते को भी उजागर करेगी, जो उनके पूरे सफर में प्रेरणा की स्रोत रही हैं।

'"माँ वंदे" का पहला पोस्टर भी सामने आ गया है, जिसमें वह एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करते दिख रहे हैं। मुकुंदन प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका में खूब जंच रहे हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे आप हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में देख पाएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म को अंग्रेजी भाषा में भी बनाया जाएगा। इस फिल्म में मोदी के व्यक्तिगत और राजनीतिक सफर की घटनाओं और उपलब्धियों को दिखाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी पर पहले भी एक बायोपिक बनी थी, जिसमें विवेक ओबेरॉय ने मुख्य किरदार निभाया था। 

MadhyaBharat 17 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.