Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नक्सलियों का समर्थन करने वाले सीधे जेल भेजे जायेंगे : सुंदरराज पी.
jagdalpur, Those supporting Naxalites , Sundarraj P.

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त करने के लक्ष्य काे लेकर नक्सलवाद के सफाया की तैयारी जोरों पर चल रही है। पुलिस ठोस रणनीति बनाकर नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। नक्सलियों को समर्थन करने वाले लोगों पर भी पुलिस की नज़र है। इसके लिए पुलिस ने कई इलाकों में अपना खुफिया तंत्र भी मजबूत कर दिया है। नक्सलियों के समर्थकों एवं उनकाे सहयाेग करने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरती जा रही है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने नक्सल समर्थकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि नक्सलवाद का समर्थन न करें नक्सलियों का समर्थन किया तो सीधे जेल भेजे जायेंगे।

 
बस्तर की पुलिस हर हाल में नक्सलियों का सफाया करने में जुटी है। खासकर बस्तर के नारायणपुर इलाके में पुलिस की नजर है। इन इलाकों में पुलिस अपने ख़ुफ़िया तंत्र को और भी मजबूत करने में जुटी हुई है, जिससे नक्सलियों और उनका समर्थन करने वाले लोगों को पकड़ा जा सके। दरअसल इस इलाके में एनआईए की टीम ने भी छापा मारा था, पुलिस को सूचना मिल रही है कि इलाके में संदिग्ध घूम रहे हैं। ऐसे में नक्सल गतिविधियों में साथ देने वाले लोगों पर पुलिस की खास नजर है। साक्ष्य मिलते ही नक्सलियों को समर्थन करने वाले सलाखों के पीछे होंगे।
MadhyaBharat 20 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.